Skip to main content

शेयर मार्केट में मुनाफ़ा कैसे कमाएँ??

आईए दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहें है कि शेयर मार्केट में मुनाफ़ा कैसा कमाएँ। हम सभी शेयर मार्केट में पैसा बनाने आते है लेकिन उल्टा हो जाता है पैसा कमाने की जगह और अपनी जेब से गँवा कर चले जाते हैं। ऐसा क्यूँ होता है? इसके बहुत सारे वजह हैं। शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करना बहुत ही सिम्पल है लेकिन पैसे को कहाँ लगाना है यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। किसी भी कम्पनी में पैसा लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत ज़रूरी है-


1. वही पैसा इन्वेस्ट करें जिसकी ज़रूरत निर्धारित समय में ना पड़ने वाली हो
अर्थात जैसे आज आपने शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट किया और कल ही आपको उस पैसे की ज़रूरत पड़ गई तो इस स्थिति में आपको नुक़सान उठाना पड़ सकता है। अत: इसका ध्यान रखें।
2. आँख बन्द करके पैसे ना लगाएँ
किसी भी कम्पनी में पैसा लगाने से पहले उस कम्पनी की पूरी जानकारी होना बहुत आवश्यक है अन्यथा आपकी मेहनत की कमाई डूब सकती है।
3. शेयर मार्केट में अफ़वाहों (Rumours) पर ध्यान ना दें
अपनी ख़ुद की मेहनत से कमाई हुई पूँजी को किसी के कहने में या बहकावे में आकर कभी मत लगाइये। क्यूँकि आपके पैसे पर इक्सपर्ट हर कोई बन सकता है। वैसे भी यहाँ मुफ़्त की राय देने वाले बहुत हैं पर याद रखिए इससे जो नुक़सान होगा वह सिर्फ़ और सिर्फ़ आपका होगा।
4. अपने धैर्य को बनाए रखें
धैर्य वैसे तो एक आध्यात्मिक शब्द है पर यहाँ इसकी बहुत ज़रूरत पड़ने वाली है क्यूँकि आप जब जब इस शब्द का उल्लंघन करेंगे तब तब आपको इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। कहने का तात्पर्य है कि शेयर बाज़ार में इन्वेस्टमेण्ट से होने वाले Profit या Loss दोनों को ही नियंत्रण में रखे, सीमा में रखें। याद रखिएगा जब कभी शेयर मार्केट में एक दिन में करोड़पति बनने का स्वप्न आप देखते हैं तभी कंगाल बनते हैं।

मेरे लेख का शीर्षक है “ शेयर मार्केट में मुनाफ़ा कैसे कमाएँ??” पर इस लेख में उस Risk Factor को बताया जिससे आपका नुक़सान हो क्यूँकि यदि आप नुक़सान से बच गए तो फिर आपको शेयर मार्केट में फ़ायदा कमाने से कोई नहीं रोक सकता।
 आशा है यह लेख आपके जीवन में बहुत काम आएगा। 


Comments

Popular posts from this blog

Best technical analysis software for Indian stock market

Without help of good software Its very difficult to trade in present scenario even   good technical analyst make losses in stock market, see if you think you can trade successfully in share market on the basis of chart pattern or on the basis of news analysis. Practically it is not so easy. Discipline plays a very important role in technical analysis and if you trade with our proper risk and reward ratio.   so you need all the data analysis, chart pattern, news depth analysis at one place. Already many brokerage houses are there which provide all important data analysis and required market information for Stock Market and many Best technical analysis software for Indian stock market available also but We use esignal is the best technical analysis software for Indian stock market , software consist of trading idea like stock monitoring, stock selection, stock depth analysis in simple way, time frame plays an important role. Time frame helps to decide the moment in the stock...

शेयर मार्केट में पैसा लगाने का सही समय

आइये दोस्तों आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने का सही समय क्या है? क्यूँकि Timing is very important in Share Market. यदि आप Stocks Specific trade करना चाहते हैं तो उस particular Stock की पूरी जानकारी आपके पास होनी ही चाहिए। यदि आप Chart Analysis करना जानते है तो उस कम्पनी में पैसा लगाने से पहले उस कम्पनी का Chart Analysis कर लें। यदि आपको Chart Analysis करना नहीं आता तो कोई बात नहीं। Simply Google में जाकर उस कम्पनी का नाम type करके आप जानकारी कर सकते हैं। यह पहला step था इसे कर लेने के बाद अब हम आते है Second Step पर वो ये है कि हम जितने Time के लिए उस कम्पनी में पैसा डाल रहें है उस दौरान उस कम्पनी का Scope क्या है? उस कम्पनी का Exposure क्या है? सरल शब्दों में कहें तो आने वाले समय में उस कम्पनी की Planning क्या है? इसे एक उदाहरण के ज़रिये और अच्छे से समझने की कोशिश करते हैं। अभी फ़िलहाल में Auto Industry भीषण मन्दी के दौर से गुज़र रही है Auto Sector की बड़ी बड़ी कम्पनियाँ जैसे Tata Motors जैसी दिग्गज कम्पनियाँ Bottom  बना रही हैं बिल्कुल अपने All T...

घर बैठे पैसे कैसे कमाए

कोरोना महामारी ने जहाँ तमाम मुश्किलें खड़ी कर दी, वही कुछ ऐसे नए रास्ते भी खुले जिनके बारे में शायद हमने कभी सोचा भी नहीं था। आज तक किसी ने स्वप्न में भी ऐसा नहीं सोचा था कि हमें अपने ही घर में क़ैद होकर भी रहना पड़ सकता है। पर यह सब हुआ। और आज के समय में सभी को यह सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा कि “ घर बैठे पैसे कैसे कमाए“ । यही आज मेरे blog का भी Topic है “घर बैठे पैसे कैसे कमाए“! और मैं सच कह रहा हूँ यक़ीन मानिए पिछले कुछ महीनों में लोगों ने Google पर सर्च भी सबसे ज़्यादा इसी Topic को किया। क्योंकि बीमारी से बचने के लिए जितना ज़्यादा ज़रूरी घर के अन्दर रहना है उतना ही ज़रूरी है कि उस बन्द घर के अन्दर पैसा भी होना चाहिए। सरकार के अनेकानेक प्रयासों नें बीमारी को control करने की योजना बनाई और उसमें सफल भी रहे किन्तु कल-कारख़ाने और फैक्ट्रियों के बन्द हो जाने से बेरोज़गारी की एक बड़ी समस्या उभरकर सामने आई। और फिर लोगों ने Google देवता की शरण ली और जाकर यही Topic, Search करना शुरु किया कि “घर बैठे पैसे कैसे कमाए”,  मैं भी उन लोगों में से एक था। समय बीतता गया बीमारी धीरे धीरे कमज़ो...